फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

Thu, 18 Jan 2024 10:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अजब मामला सामने आया। यहां दो युवतियों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
प्रीति व काजल दाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक-दूसरे से प्यार के बाद शादी की जिद पर अड़ीं दोनों सहेलियों को कोर्ट ने उनकी मर्जी पर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवतियां साथ चली गईं। पुलिस ने दोनों युवतियों को दो दिन पहले बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था।

विज्ञापन

दो सप्ताह पहले स्योहारा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री प्रीति (20) जिला मुरादाबाद निवासी अपनी सहेली के साथ घर छोड़कर चली गई।
 

पुलिस ने चार दिन पहले मुरादाबाद निवासी काजल (19) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मंगलवार सुबह दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। थाने पहुंची दोनों युवतियां एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गईं।

परिजनों के लाख समझाने पर भी दोनों नहीं मानीं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये दोनों युवतियां काशीपुर की एक फैक्टरी में काम करने के दौरान सहेली बनीं। इनमें प्रीति आठवीं और काजल दसवीं तक पढ़ी है।

विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को दोनों युवतियों को बिजनौर न्यायालय में पेश किया। प्रीति ने न्यायालय में स्वयं को बालिग बताते हुए सहेली काजल के साथ ही रहने की बात कही। बताया गया कि दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों साथ चली गई थीं और पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। 

वहीं कोर्ट में बयान लेने के बाद मजिस्ट्रेट ने बालिग होने पर उन्हें अपनी मर्जी से कहीं भी रहने की इजाजत दी। जिसके बाद दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ चली गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें