बिजनौर जनपद के रावली गांव की रहने वाली मां-बेटी गंगा में डूब गई। वहीं महिला को बचा लिया गया लेकिन, जबकि बेटी की मौत हो गई। उधर, जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि खेत से चारा लेकर लौट रही मां-बेटी पैदल गंगा पार करते हुए डूब गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां को बचा लिया, जबकि उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई। वहीं गंगा में काफी दूर गोताखोरों ने युवती के शव को निकाल लिया।
ये है पूरा मामला
सोमवार की शाम रावली के रहने वाले विकास की पत्नी सुरेशना और उसकी बेटी आशा (18) गंगा के पार स्थित खेत से चारा लेने के लिए गई थी। खेत से लौटते हुए मां-बेटी पैदल ही गंगा पार कर रही थी। तभी तेज बहाव में दोनों बह गई। खुद को बहता देख महिला ने शोर मचा दिया। वहीं आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर महिला को बचा लिया, जबकि उसकी बेटी तेज बहाव में बह गई।
यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई
वहीं ग्रामीणों व गोताखोरों ने महिला की बेटी आशा को काफी देर तलाश करने के बाद ढूंढ लिया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मंडावर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें