फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल लूट का खुलासा: हैदर और रहमान ने दिया था वारदात को अंजाम, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 29 Dec 2021 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

सिपाही से राइफल लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के पास से राइफल व बाइक बरामद की है। अभी दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सिपाही से लूटी थी इंसास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया गया कि हैदर और रहमान ने सिपाही से लाइफल की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ये बदमाश काशीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने रहमान को गिरफ्तार कर राइफल और बाइक बरामद कर ली है। वहीं हैदर 20 कारतूस से भरी मैगजीन लेकर अभी भी फरार है। जिसे पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश जारी है। बदमाशों पर उत्तराखंड में कई अपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार शाम अफजलगढ़ पुलिस, स्वाट टीम और काशीपुर पुलिस ने बदमाश रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अलीखां कस्बा थाना काशीपुर को दबोच लिया। जिसकी निशानदेही पर राइफल बरामद की गई है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि पकड़े गए बदमाश का दूसरा साथी हैदर पुत्र सरताज निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड अभी फरार है। हैदर बीस कारतूस से भरी हुई मैगजीन लेकर फरार चल रहा है। जिसे पकड़ने के लिए उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों ही बदमाशों पर उत्तराखंड में पहले से ही चोरी और लूट के कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

19 घंटे में ही बरामद कर ली राइफल
सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट कर राइफल लूट की वारदात का पर्दाफाश सिर्फ 19 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया। जिसके लिए कड़ी मशक्कत की जा रही थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे। शुरुआती जांच में बदमाशों के स्थानीय होना माना जा रहा था लेकिन, बाद में उत्तराखंड के होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

विज्ञापन

बाइक पर लगा था कार का नंबर
बताया जा रहा है कि बदमाशों की बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। उक्त बाइक के नंबर की पड़ताल की गई तो वह कार का निकला। ऐसे में पुलिस के लिए और भी चुनौती खड़ी हो गई थी। पुलिस नंबर प्लेट की जांच भी कर रही है।

एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर राइफल भी बरामद हो गई है। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। - डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी

ये था मामला
मंगलवार की रात 12:45 बजे नेशनल हाईवे पर धामपुर-अफजलगढ़ के बीच भुतपुरी में एक ट्रक से मैली सड़क पर गिर गई। जेसीबी से मैली को सड़क से हटाया जाने लतगा। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश सड़क पर मैली गिरने को लेकर ट्रक ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करने लगे। रात में हाईवे पर ड्यूटी करने वाले अंडर ट्रेनी सिपाही ललित और होमगार्ड भीम सिंह भी पहुंच गए। सिपाही ने बाइक सवार दोनों युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर बदमाश मौके पर आए सिपाही व होमगार्ड से भिड़ गए। बदमाशों ने सिपाही ललित के सिर पर तमंचे की बट मार दी। इसके बाद सिपाही की इंसास राइफल लूट ली। सिपाही को सड़क पर गिराकर राइफल की बट से भी पीटा गया। जिसमें सिपाही घायल हो गया। दोनों बदमाश राइफल लूटकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें