जफर के खुशबू के साथ प्रेम संबंध हो गए। संतान नहीं होने के कारण खुशबू कोई छोटा बच्चा गोद लेना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग जफर 19 अप्रैल को रात्रि में दिल्ली से नगीना आया और छत के रास्ते अपनी बेटी के घर में दाखिल हुआ और उसकी एक माह की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। जिसे दिल्ली ले जाकर खुशबू को दस हजार रुपये में बेच दिया। इसके अगले दिन बच्ची को लेकर ट्रेन से खुशबू व उसका पति बिहार चले गए। पुलिस ने आरोपी जफर का चालान कर दिया है।
पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की बरामदगी व उसे 10 हजार रुपये में खरीद कर ले जाने वाले दंपती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग आरोपी जफर ने पूछताछ में अपने किए पर खूब पछतावा किया है।
यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट
सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची की मां ने आरोपी की पहचान कर ली थी। जिस आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।