बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति व परिजनों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ चांदपुर व नूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।