फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग मुक्त करने के नाम पर धर्म परिवर्तन का हल्ला

विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम नांगल जट में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रस - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रोग मुक्त करने के नाम पर धर्म परिवर्तन का हल्ला
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। उत्तराखंड की एक धार्मिक संस्था के गांव नांगलजट में आयोजित सत्संग में धर्मपरिवर्तन का हल्ला मच गया। विहिप कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और संस्था पर बीमारियां मुक्त करने के नाम धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाने लगे। हंगामे के दौरान संस्था से जुड़े लोग खिसक गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विहिप कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से धर्मपरिवर्तन नहीं करने के बारे में समझाया और हिंदू धर्म से जुड़ा साहित्य बांटा। उत्तराखंड राज्य के जिला देहरादून के अंतर्गत ऋषिकेश की एक धार्मिक संस्था के लोग कई माह से गांव नांगलजट व आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह पर सत्संग कर अपने धर्म का प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाने, ईश्वर की प्रार्थना कर कम समय में उत्तम लाभ दिलाने व अन्य प्रलोभन दिए। कुछ ग्रामवासी उनके झांसे में आ गए और उनके सत्संगों में पहुंचकर उनके धार्मिक उपदेशों को सुनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव नांगलजट में आयोजित सत्संग में कुछ ग्रामवासी अपना धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे। मामले की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख रघुराज सिंह नागर के साथ जिला समरसता प्रमुख गौरव चौहान उर्फ गोल्डी, विपुल चौधरी, अतुल चौधरी, निपेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजकुमार, नीरज चौधरी आदि कार्यकर्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसकी भनक लगने पर धार्मिक संस्था के कार्यकर्ता मौके से निकल लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें