उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में महिला सिपाही के फोटो वायरल के मामले में मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में महिला सिपाही ने दूर के एक रिश्तेदार पर फोन कर किसी मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाने, फोन पर अश्लील बातें, धमकी और ब्लैकमेल करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि शहर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही का तमंचे व कारतूस के साथ एक फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच सीओ को सौंप दी थी और महिला सिपाही को तलब कर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...
महिला सिपाही ने बताया था कि उसकी मौसेरी बहन का दहेज का मुकदमा चल रहा है। वह स्वयं उसकी पैरवी कर रही है, जिसके चलते दूसरे पक्ष के लोग लगातार अलग-अलग तरीकों से फैसले का दबाव बना रहे हैं। इसी कारण उन्हीं लोगों ने फोटो को एडिट कर वायरल किया है। महिला सिपाही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रैल को उसके पिताजी के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। जिसमें फैसला करने का दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सीएसडी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बैठक के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता, जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप