अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। कुत्तों ने ब्लाॅक क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं सहित 13 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनका सीएचसी व पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया।
सोमवार को कुत्तों ने त्रिलोकपुर निवासी हरकीरत (5), कासमपुरगढ़ी निवासी जुनैद (34), अपूर्वा (54) व मो. शुएब (66), अल्हैपुर निवासी दिपांशु (20), दुलीचंदपुर निवासी रूपा (40), उदयपुर निवासी अमन (20), कालागढ़ निवासी सुबी (21) व कादराबाद निवासी लक्ष्मी (65) को आवारा कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। इनके अलावा रसूलपुर निवासी निखत परवीन (8), शाहपुरजमाल निवासी रविंद्र (35), अफजलगढ़ निवासी अदनान (20) तथा शिवपुरी निवासी मयंक (7) को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इन्होंने सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए। दूसरी ओर, कादराबाद के रसूलपुर में भी कुत्तों का आतंक छाया है। ग्रामीण रियाज, आरिफ, नासिर, नफीस, सुधीर, कमरुलहसन आदि ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। बीडीओ मनबीर सिंह का कहना है कि शीघ्र ही ग्राम प्रधान व सचिव के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-
गिरिराज