मसूरी एक्सप्रेस का इंजन फेल, इंटरसिटी प्रभावित
बिजनौर। देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मंडी धनौरा पहुंचने पर फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया। सुबह करीब छह बजे बिजनौर से मालगाड़ी का इंजन भेजकर ट्रेन को मंडी धनौरा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इससे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंची।
अफसरों के अनुसार देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन मंडी धनौरा स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक इंजन फेल हो गया। इससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजनौर से सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी का मंडी धनौरा भेजा गया। इसके बाद मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब चार घंटे तक मसूरी एक्सप्रेस मंडी धनौरा स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नजीबाबाद से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे लेट रही। जबकि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बिजनौर स्टेशन पर शाम करीब चार बजे पहुंची, जो प्रतिदिन बिजनौर स्टेशन पर सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंचती है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।