फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बेटे के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, लड़की के छोटे भाई से हो गया प्रेम प्रसंग, साथ रहने पर अड़े

Wed, 06 Aug 2025 09:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

रेहड़ क्षेत्र के गांव की 42 साल की महिला 18 साल के युवक के साथ चली गई। बुधवार को दोनों थाने पहुंचे, तो महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों के परिजन और बच्चे समझाते रहे, लेकिन महिला नहीं मानी।
विज्ञापन
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेहड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग लड़की के छोटे भाई के साथ हो गया। दोनों साथ घर छोड़कर चले गए। बुधवार को महिला थाने पहुंची और अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला का पति व चार बच्चे उसकी मान मनौव्वल में जुटे हैं।

विज्ञापन

42 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है। वह करीब एक माह पूर्व नजदीक के गांव में अपने बड़े बेटे के लिए लड़की देखने गई थी। रिश्ते पर बात बन भी गई थी। वहां रुकी तो उसकी मुलाकात लड़की के छोटे भाई से हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी और करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। महिला के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला को बरामद करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

बुधवार को महिला खुद ही थाने आ गई। उसने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला का पति और बच्चे भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी चल रही है। देर रात तक कोई फैसला नहीं हो पाया था और महिला किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी। 

ये भी देखें...
रक्षा बंधन: पूरे दिन भाइयों को राखी बांध सकती हैं बहनें, 29 साल बाद आया खास योग, मगर ये रहेगा शुभ मुहूर्त    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें