फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दूसरे समुदाय की युवती संग घूमना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका की मां और बहन ने चप्पलों से कर डाली धुनाई

Mon, 09 Sep 2024 06:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में दूसरे समुदाय की युवती के साथ घूमना युवक को महंगा पड़ गया। युवती की मां ने बेटी को युवक के साथ घूमते देखा तो वे आगबबूला हो गई और युवक की बीच सड़क पर ही चप्पलों से धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर क धामपुर में प्रेमिका के सामने ही उसकी मां और बहन ने उसके प्रेमी को जमकर धोया। युवक- युवती की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो नगर में कालागढ़ मार्ग स्थित पंजाबी कलोनी के निकट का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में दो महिलाएं बीच सड़क एक युवक और युवती की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। युवक और युवती दोनों नगर निवासी बताए जा रहे है।
यह भी पढ़ें: गजब: यहां सभी अपने नाम के पीछे लिखते हैं तोता, भेड़िया, गिलहरी और बंदर, हवेलियों से होती है लोगों की पहचान

दावा है कि युवती के परिजनों ने उसे गैर समुदाय के युवक के साथ सड़क पर घूमते देख लिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों की बीच सड़क पर ही चप्पलों से धुनाई कर दी। ये नजारा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक पकड़ कर थाने ले गई। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें