पुलिस अभिरक्षा में बैठे मोबाइल चोरी करने के आरोपी युवक ने थाने की दीवार फांद कर भागने का प्रयास किया। दो पुलिसकर्मी उसे पकड़ने दौड़े तो युवक ने छुरी से हमला कर दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने दो मोबाइल चोरी कर लिए। आरोपी शोभित सैनी निवासी मोहल्ला तराई को पकड़ कर पुलिस ने थाने लाकर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद युवक ने थाने की दीवार फांद कर भागने का प्रयास किया। हेड मुहर्रिर सुधीर जादौन और मुंशी ओमवीर सिंह ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने छुरी से दोनों पर हमला कर दिया।
दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पहले भी कई बार चोरी के मामले में थाने आ चुका है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक से बात कर जांच कराई जाएगी।