फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत

Fri, 26 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में नहटौर मार्ग पर गांव ढक्का कर्मचंद की पुलिया के पास बिजनौर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बेटी घायल हो गए। चालक बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन



नगीना थाने के गांव कल्याणपुर निवासी आरिफ ने बताया कि वह अपनी मां तहसीन खातून (40) और 14 वर्षीय बहन नाजमीन को बाइक से लेकर नहटौर के गांव मेहरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर नहटौर मार्ग पर गांव ढक्काकर्मचंद गांव के पुलिया के पास धामपुर की ओर से बिजनौर जा रही रोडवेज की बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी आरिफ की मां तहसीन खातून सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर बस का अगला पहिया लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बाद एक घंटे के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। वह भी समय पर नहीं पहुंचा। उसकी मां घायलावस्था में काफी देर तक तड़पती रही। आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान ने लोगों को समझाबुझाकर मामले को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें