बिजनौर में बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं, इसकी सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित है। अभी हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बढ़ापुर वन रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी मृत पड़ा मिला। वहीं, रविवार रात को जंगल में मृत हाथी पड़ा होने की सूचना मिलने पर बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार तत्काल वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।