रणधीर और शैंकी का प्यार दो साल में ही इस मोड़ पर पहुंच गया कि आपस में मनमुटाव रहने लगा। इसके बाद रणधीर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बुधवार को उसने शैंकी की हत्या कर दी।
बिजनौर शहर के गांव अगरी में अपने मायके आई एक युवती की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आपस में कहासुनी के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ग्राम अगरी निवासी रणधीर ने अपनी बेटी दिव्यांशी उर्फ शैंकी (20) की शादी दो साल पहले गौरव पुत्र रणधीर निवासी इनामपुरा से की थी। बुधवार की सुबह रणधीर अपनी पत्नी शैंकी को लेकर ससुराल आया। जिसे छोड़ने के बाद कहीं चला गया। शाम के वक्त फिर से शराब के नशे में रणधीर ससुराल पहुंचा। इसी बीच उसकी अपनी पत्नी शैंकी से कहासुनी हुई। उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर शैंकी के सीने घोंप दिया और घुमा दिया। शौंकी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मगर कुछ दिनों से आरोपी और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर दोनों में मनमुटाव रहने लगा था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।