फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों को देखते ही गुर्राया, देखें वीडियो

Sun, 01 Sep 2024 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव रामनगर में एक किसान के खेत में लगे पिंजरे में गुलदार (तेंदुआ) आकर फंस गया। तेंदुए काे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफजलगढ़ स्थित गांव रामनगर में एक ग्रामीण के खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार (तेंदुआ) कैद हो गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव शेरगढ़ व रामनगर के आसपास  लगातार गुलदार दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणो में भय का माहौल है। गांव रामनगर में ग्रामीण रहीस अहमद के खेत में पिंजरा लगाया गया था। जिसमें शनिवार की देर रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। पता लगते हो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। दो दिन पहले ही ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। 
 
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और गुलदार को अपने साथ ले गई। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब चार साल है। वह शिकार की तलाश में यहां आया था। गुलदार को केहरिपुर अमानगढ़ कार्यालय पर ले गए हैं, जहां पर उसका मेडिकल कराया जाएगा तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें