गुलदार के हमले में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गन्ने के खेत में मिला घायल शव
ग्रामीणों के अनुसार तलाश के दौरान गुलदार महिला को घसीटकर ले जाता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो गांव से करीब 300 मीटर दूर गुलदार महिला को गन्ने के खेत में ले गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खेत में तलाश शुरू की, जहां बबीता देवी का घायल शव मिला।
ग्रामीणों का आरोप- गर्दन और हाथ पर हमला किया
ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला की गर्दन और हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण मौके पर ही शव के साथ धरने पर बैठ गए।
वन विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब तक संबंधित वन विभाग कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की।
गुलदार के हमले में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह और वन विभाग के डिप्टी रेंजर रामकुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
नजीबाबाद में भाकियू ने किया चक्का जाम
महिला की मौत की सूचना के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए। नजीबाबाद में डबल फाटक फ्लाईओवर पर कार्यकर्ताओं ने धरना देकर चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने गुलदार के लगातार हमलों और महिला की मौत के लिए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जाम से यातायात प्रभावित
भाकियू कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने से नजीबाबाद में यातायात प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के हमलों को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
इलाके में दहशत का माहौल
महिला की मौत के बाद आलोपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं।