डूडा के कर्मियों ने महिला को बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में उसे मृतक दर्शाया गया है। इसलिए उसका आवेदन पत्र निरस्त हो गया है। वहीं अपनी मौत की खबर सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें: UP: खुदकुशी की ऐसी वारदात, जिसने अफसरों को भी उलझाया, पिता ने दिया ये बयान, जल्द खुलेगा पिस्टल का राज
उधर, महिला के पति रिजवान ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अपनी पत्नी के नाम से आवेदन किया था। हल्का पटवारी द्वारा उसकी जीवित पत्नी को मृत दर्शाने के कारण अब उसका मकान नहीं बन पाएगा। रिजवान ने बताया कि पता नहीं लेखपाल ने किन कारणों से उसकी पत्नी को मृत घोषित किया है। अब महिला खुद को जीवित दर्शाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। शुक्रवार को महिला ने अपने पति के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।