फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार का शक पिता-पुत्र निकले कातिल! कमलजीत की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, हुई थी बेरहमी से हत्या

Sat, 24 May 2025 03:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के चांदपुर इलाके में कमलजीत सिंह की मौत गुलदार हमले की बजाय हत्या निकली। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत हथियार से हुई चोट के कारण हुई थी।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव संसारपुर में कमलजीत सिंह की मौत को लेकर जो सुराग सामने आए थे, वे पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं। पहले यह माना जा रहा था कि कमलजीत की मौत गुलदार के हमले से हुई है, लेकिन पुलिस ने गहन जांच के बाद इस केस में हत्या का पर्दाफाश किया है।

करीब आठ दिन पहले, कमलजीत सिंह डेयरी से दूध देकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका शव मिलने के बाद प्रारंभिक अंदेश लगाया जा रहा था कि उनकी मौत गुलदार के हमले से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस कयास को झूठा साबित कर दिया। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया कि कमलजीत की मौत हथियार से लगाई गई चोटों के कारण हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: उमस से बेहाल शहर, सूरज की तपिश ने पसीने से किया तर... तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार

इस खुलासे के बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए गांव के ही दो लोगों अरूण कुमार पुत्र झूंडे और झूंडे पुत्र डूंगर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। उनके पास से हत्या में उपयोग किया गया एक डंडा और कुदाल बरामद हुआ है।

कमलजीत के भाई अमरजीत सिंह ने पुलिस को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब इस मामले में और भी गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें