वीडियो बनाकर आत्महत्या करने की बात कहता छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कीरतपुर थाना क्षेत्र में 16 साल के एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अगले दो दिन में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। वीडियो में छात्र ने इसके लिए एक शिक्षक और स्कूल को जिम्मेदार बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। छात्र ने डीएम जसजीत कौर को भी संबोधित करते हुए बात कही है।