हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ पुलिस ने गांव आनंदीपुर में हुई हिमांशु त्यागी (28) पुत्र सतीश त्यागी की हत्या का खुलासा करते हुए गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हिमांशु गांव की एक युवती से बात करता था। इसे लेकर एक हत्यारोपी का उससे विवाद हुआ था। इसी के चलते हत्या को अंजाम दिया गया।
बुधवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गांव के ही राजेंद्र त्यागी के ट्यूबवेल के समीप खून से लथपथ शव पड़ा मिला मिला था। पास में ही डंडे टूटे मिले थे। मृतक के चेहरे एवं सिर पर बुरी तरह प्रहार किए गए थे। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ आलोक सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव के ही आकाश, संजीव कुमार उर्फ भंडारी व सिद्धांत कुमार के नाम प्रकाश में आए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हिमांशु की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को शेरगढ़ तिराहे से गिरफ्तार करने के बाद उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया। बताया गया कि हिमांशु गांव की एक युवती से फोन पर बात करता था। इसे लेकर आकाश का उससे विवाद हुआ था। इसके बाद आकाश ने अपने दो दोस्तों को साथ लेकर हिमांशु की हत्या करने की साजिश रची।
तीनों ने उसे राजेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर बुलाया और डंडों से चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। डंडे शव के पास छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर तथा शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के 15 निशान पाए गए थे। मृतक के पिता सतीश त्यागी की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: युधिष्ठिर पहलवान व उनकी पत्नी समेत नौ पर FIR, पुलिस से लाठी छीनकर पीटा था कोयला व्यापारी