दो टुकड़ों में टूटा गार्डर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गंग नहर सरवनपुर पर रखा जा रहे गार्डर के दो टुकड़े होते ही निर्माण इकाई यूनिट में हड़कंप मच गया।
हाईवे के निकट बुधवार रात करीब 10 बजे गार्डर टूटने के बाद निर्माण इकाई ने रातों-रात गैस कटर से गार्डर के दो टुकड़ों को अलग कर हटाने का प्रयास किया गया। फोरलेन हाईवे निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है।
दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन पुल निर्माण के दौरान पीयर कैप धराशाही हो गया था जिसको लेकर हाईवे अथॉरिटी और निर्माण इकाई की काफी फजीहत हुई थी।