फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत से लाैट रहे तीन सगे भाइयों समेत चार लोग नदी में डूबे, दो सुरक्षित बचे, दो की तलाश जारी

Wed, 24 Jul 2024 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
विज्ञापन
नदी में डूबे दो भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव रफैतपुर में एक  किसान के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रहे तीन सगे भाई पीली नदी में डूब गए। इनमें से दो लोग नदी से सुरक्षित निकल आए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवकों को तलाश करने में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रफैतपुर निवासी  ओमप्रकाश सिंह तेजपाल व जयसिंह पुत्र बलबीर तथा जयपाल सिंह पुत्र हरकेश सुबह 8 बजे गांव के ही विरेंद्र सिंह पुत्र रामचन्द्र के यहां गन्ने के खेत को नलाने के लिए गए थे। विरेंद सिंह का खेत, पीली नदी के पार है। 

जब ये लोग सुबह वहां से निकले थे उस समय नदी में पानी नही था लेकिन जब वे करीब साढ़े बारह बजे घर वापस लौट रहे थे। तब तक नदी में जलस्तर बढ़ गया था। 
विज्ञापन


ये सभी लोग पानी से निकल कर वापस आने लगे।  जब ये तीनों नदी के बीच पहुंचे तो ओमप्रकाश सिंह तेजपाल व जयसिंह पानी में डूब गए। जबकि जयपाल व विरेंद्र पानी से किसी तरह से बाहर आ गए। 

इन्होंने गांव आकर  परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों की सूचना दी। सभी लोग एकत्र होकर नदी में युवको की तलाश में जुट गए लेकिन युवको का कोई पता नही चल पाया है। दो भाई की नदी में तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें