फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चार माह का बालक मिला कोरोना पॉजिटिव, परिजनों की कराई आरटीपीसीआर जांच, जानें क्या आई रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 08:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नजीबाबाद के निजी अस्पताल में बालक का उपचार चल रहा है। उसकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई। परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।   
विज्ञापन
कोरोना। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइवेट उपचार के दौरान कराई गई जांच में चार माह का एक बालक कोविड पॉजिटिव मिला है। बालक को प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। माता-पिता सहित परिजनों कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद ब्लॉक का चार माह का बालक प्राइवेट उपचार के दौरान कोविड की आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया। आईडीएसपी यूनिट बिजनौर ने मामले को गंभीरता से लेकर परिजनों की जांच कराई। माता-पिता और परिजन निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डीएमओ बिजनौर ने नजीबाबाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित मामले में जानकारी दी।
 

सक्रिय हुआ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग
चार माह के बच्चे में कोविड के लक्षण पाए जाने की सूचना डीएमओ बिजनौर मंजूषा द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी गई। डॉ. अंकित कुमार ने कोविड प्रभावित बच्चे के परिजनों और संबंधित प्राइवेट अस्पताल से संपर्क के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 
विज्ञापन

हैरत में है आईडीएसपी यूनिट
आईडीएसपी यूनिट बिजनौर चार माह के बालक में कोविड के लक्षण पाए जाने हैरत में है। प्रभारी डॉ. शाकिर अली परिजनों से संपर्क कर हिस्ट्री खंगालने में जुटे हैं। उनका कहना है कि किसी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। बच्चा पूर्णतया स्वस्थ है। इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि नन्हे बालक में कोविड पॉजिटिव लक्षण पाए जाने का क्या कारण है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें