फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: वर्धमान कॉलेज के जूलॉजी विभाग के पूर्व एचओडी ने गंगा में कूदकर जान दी, सामने आई ये वजह

Fri, 21 Aug 2026 09:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

प्रोफेसर प्रमोद कुमार त्यागी ने गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने उनका शव निकाला। बताया जा रहा है कि किसी कोर्ट केस के चलते वह तनाव में थे, जिस कारण आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
प्रमोद कुमार त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्धमान कॉलेज में प्रोफेसर रहे प्रमोद कुमार त्यागी (75) ने शुक्रवार को बिजनौर गंगा बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। बैराज के पास ही निर्माणाधीन पुल पर गंगा में शव को गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोर्ट केस के चलते रिटायर्ड प्रोफेसर के तनाव में होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर की गीता नगरी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर प्रमोद कुमार त्यागी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बिजनौर बैराज पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी उमेश ने बताया कि बैराज पुल के पास कुछ पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे। तभी सूचना मिली कि बैराज के गेट नंबर 28 से किसी ने गंगा में छलांग लगा दी है। तुरंत ही पुलिसकर्मी गेट नंबर 28 पर पहुंचे। 
 

आनन-फानन पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में कूदे व्यक्ति की तलाश शुरू की। तलाश करते हुए गोताखोर निर्माणाधीन पुल तक पहुंच गए। जहां पर गंगा में कूदे व्यक्ति का शव पिलर के पास उतराता हुआ मिला। पहचान प्रमोद कुमार त्यागी के रूप में हुई। 

जानकारी करने पर मालूम हुआ कि प्रमोद त्यागी वर्धमान कॉलेज के जूलॉजी एचओडी पद से रिटायर हो चुके थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा बाहर नौकरी करता है। अब घर पर अपनी पत्नी के साथ प्रमोद त्यागी रहा करते थे।
 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रमोद त्यागी के खिलाफ कोई वाद अदालत में चल रहा था, जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी थी, अब निर्णय आना बाकी था। केस को लेकर ही प्रमोद त्यागी तनाव में चल रहे थे। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें