बिजनौर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने पर रोक होने के बावजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनेक किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अनेक अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों ट्राॅलियों से नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, वहां से एकत्र होकर सभी किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ गए।
किसानों का धरना
- फोटो : Amar Ujala
नुमाइश ग्राउंड पर पुलिस ने बैरीकैटिंग कर रखी थी। संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उन्हें हटा दिया। किसान मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। फिर पुलिस व प्रशासन किसानों को कहीं नहीं रोका।
किसानों का धरना
- फोटो : Amar Ujala
किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे और धरना देकर बैठक गए। ट्रैक्टर की ट्राॅली को किसानों ने मंच बनाया और धरना संबोधन शुरू कर दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कैलाश लंबा ने कहा कि लोकतंत्र में भी किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए दबाया जा रहा है।
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : Amar Ujala
कलक्ट्रेट में लंबे समय से किसान अनेक आंदोलन हुए और होते रहेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। कहा कि बिलाई चीनी मिल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है।
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : Amar Ujala
कहा कि जो चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं। उस चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कम किए जाएंं। किसानों ने दो टूक कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।