फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: 24 घंटे में तीन बच्चों सहित चार की मौत, स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा सुध, जानें- इस जिले का हाल

Wed, 20 Sep 2023 08:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : यूपी के बिजनौर जिले में बुखार का कहर जारी है। यहां 24 घंटे में तीन बच्चों सहित चार की मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में नहटौर और पैजनिया में तीन बच्चों सहित चार की मौत हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग बुखार से हो रही मौतों को अंजान बीमारी से होने का दावा कर रहा है। अधिकारी भी बुखार से तप रहे गांवों का हाल तक नहीं जान रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में पिछले डेढ़ माह में बुखार से करीब 20 मौत हो गई हैं। अभी भी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है। मंगलवार को पैजनिया क्षेत्र के गांव सौतखेड़ी निवासी सन्नवर की छह वर्षीय पुत्री मुस्कान पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बालिका का उपचार भानीपुर में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। मंगलवार की रात्रि तबीयत बिगड़ने पर बिजनौर ले जाते समय मुस्कान की मौत हो गई।

वहीं, बुधवार को पैजनिया निवासी दीपक की छह वर्षीय पुत्री भूमिका की मौत हो गई। 15 दिनों से भूमिका बुखार से पीड़ित थी। बिजनौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। क्षेत्र के गांव भानीपुर, मलपुरा, पैजनिया, महमदाबाद, करनपुर आदि गांवो में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले एक माह क्षेत्र में चार लोगों की बुखार से मौत हो गई।

वहीं, नहटौर क्षेत्र के गांव हथाई शेख निवासी अफसार (42) पुत्र अंजार को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे धामपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गांव के ही मोहम्मद अरमान (10) पुत्र हसीन की बुखार के चलते मौत हो गई थी। क्षेत्र में बुखार से मौत होने पर दहशत का माहौल बना हुआ है।

मेडिकल अस्पताल में बुखार के 36 मरीज भर्ती
डॉ. आरएस वर्मा के अनुसार, मेडिकल अस्पताल में काफी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल अस्पताल में बुखार के 36 मरीज भर्ती रहे। ओपीडी में करीब 110 मरीज बुखार के पहुंचे। अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है।

बुखार से तप रहे गांव, स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा संज्ञान
जिले के गांव बुखार से तप रहे हैं। मगर, स्वास्थ्य विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है। गांवों में बुखार से मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर खानापूर्ति कर रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव का हाल भी नहीं जान रही है।

यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
विज्ञापन

जिले में बुखार से जहां भी मौत हुई है, वहां टीम भेजकर जांच शिविर लगवाया जाएगा। बुखार से हुई मौत के मामलों की भी जांच कराएंगे। लोगों को इस समय बुखार से बचाव करने की जरूरत है। क्योंकि वायरल बुखार ज्यादा चल रहा है। - डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ, बिजनौर

यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें