फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों ने मांगी भीख, एकत्र धनराशि विभाग के बाबू के आगे रखी

Wed, 13 Mar 2024 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में किसानों ने जजी चौराहे से कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय तक भीख मांगी। भीख में मिली धनराशि विभाग के बाबू के आगे रखी और फिर चकबंदी कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
भीख मांगकर किसानों ने जताया भ्रष्टाचार का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश युवाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को जजी चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय तक भीख मांगी।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां गले में डाल कर और हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। भीख में एकत्र हुए धनराशि किसानों ने चकबंदी विभाग कार्यालय के स्टाफ की मेज पर रख दी और अपने रुके हुए कार्यों को करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ के बल्लों से छक्के लगाएंगे ध्रुव जुरेल, एसजी कंपनी में चार बल्ले कराए तैयार 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चकबंदी कार्यालय के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण हो रहा है। चकबंदी विभाग के अफसर भ्रष्टाचार के कारण किसानों को दुखी कर रहे हैं। किसानों पर पैसे नहीं है। इसलिए  उन्हें भीख मांगने की जरूरत पड़ी है।

उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त चकबंदी विभाग के अधिकारियों को हटाया नहीं जाता और किसने की समस्याओं को दूर नहीं किया जाएगा तब तक वह शहर में भीख मांगेंगे और जिलाधिकारी अन्य अधिकारियों से भी भीख मांग कर चकबंदी विभाग के अफसर को दी गई। दिगंबर सिंह ने कहा है कि कई विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कार्यालयों में किसान और आम जनता का शोषण कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें