फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के किसानों की मेहनत का माना लोहा

Fri, 24 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ने के बारे में जानकारी देते डीसीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में गांव सीतापुर के किसान बिजनौर के किसानों के खेतों में खड़ा गन्ना देखकर दंग रह गए। सीतापुर के किसान बिजनौर के किसानों की मेहनत का लोहा मान गए। किसानों ने अब अपने जिले में भी ट्रैंच से गन्ना बोने की बात कही है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर के किसान जिले में ट्रैंच विधि से बोए गए गन्ने को देखने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश के करीब 3600 किसान ट्रैंच विधि से बोए गन्ने को देख चुके हैं। सीतापुर के किसानों विपिन, प्रदीप कुमार, राकेश, ब्रजपाल सिंह आदि ने भी गांव तिसोतरा, रायपुर बेरीसाल, करौंदा पचधर, बालापुर में जाकर ट्रैंच विधि से बोया गया गन्ना देखा। किसान यह देखकर दंग रह गए कि जून के महीने में ही गन्ने की लंबाई 12 फीट से अधिक है। साथ ही गन्ने के बीच में सब्जी की खेती भी की जा रही है। किसान सब्जी आदि की खेती कर दोहरा लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने सिंगल बड व डबल बड से बोए गन्ने के खेत भी देखे। इस दौरान डीसीओ ओपी सिंह, अफसार अली, रामभद्र द्विवेदी सहित किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें