फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हमला करने आ रहे सांड़ पर किसान ने बरछी से किए ताबड़तोड़ वार, आधा घंटे तड़पने के बाद मौत

Fri, 03 Jul 2026 09:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के गांव सदाफल में एक किसान बैलगाड़ी से कही जा रहा था। तभी उसकी ओर एक सांड़ तेजी से बढ़ा, तो किसान बरछी से उसे बुरी तरह मारा। सांड़ के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा क्षेत्र के गांव सदाफल में बैलगाड़ी से जंगल जा रहे एक व्यक्ति ने सांड़ के उसकी ओर बढ़ने पर बरछी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सांड़ करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सांड़ के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव का एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ बैलगाड़ी से जंगल जा रहा था। तभी एक सांड़ बैलगाड़ी की ओर बढ़ा। आरोप है कि व्यक्ति ने बैलगाड़ी में रखी बरछी से सांड़ पर कई वार कर दिए। बरछी के गहरे घाव से लहूलुहान सांड़ सड़क पर गिर गया। बताया गया कि सांड़ की मौत के बाद आरोपी ने शव हटाने के लिए ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उसका साथ देने से इन्कार कर दिया। 
 

इसके बाद आरोपी ने लोडर की सहायता से मृत सांड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखवाया और गांव के समीप नहर किनारे कच्चे रास्ते पर फेंक आया। उसका कहना था कि सांड़ उस पर हमला करने वाला था। इससे पहले भी सांड़ कई लोगों पर हमला कर उन्हें मार चुके हैं। 
 

थाना प्रभारी संजय तोमर ने नहर किनारे से सांड़ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सांड़ की उम्र करीब चार वर्ष थी। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए मुरादाबाद भेज दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
सांड़ की हत्या की सूचना मिली थी। पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर

ये भी देखें...
Baghpat: ट्रेन के दरवाजे से मुंह निकालकर उल्टी कर रहे युवा शिक्षक का सिर खंभे से टकराया, मौके पर दर्दनाक मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें