फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अगस्त में आ सकता है 80 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन, आयोग सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने दी अहम जानकारी

Fri, 03 Jul 2026 08:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह शुक्रवार को मेरठ पहुंचे और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, बेसिक शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल होंगे। पीजीटी में बीएड अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा देकर सनातन धर्म इंटर कालेज सदर से निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में करीब 80 हजार शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भर्ती की तैयारी में जुट गया है। भर्ती का विज्ञापन अगस्त में जारी होने की संभावना है। आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए जुलाई के मध्य तक अधियाचन मिलने की उम्मीद है। अधियाचन प्राप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रस्तावित भर्ती में करीब 18 हजार टीजीटी, तीन हजार पीजीटी और लगभग 2500 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के पद शामिल हैं।
 

योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में भी करीब 55 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 11,508 प्राथमिक शिक्षकों का अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है, जबकि अन्य पदों के लिए अधियाचन शीघ्र मिलने की संभावना है। इसके अलावा एडेड डिग्री कॉलेजों में करीब 1700 सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
 

उन्होंने स्पष्ट किया कि टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई नया बदलाव नहीं किया जा रहा है। भर्ती पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही होगी। वहीं, पीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बीएड की अनिवार्यता जारी रहेगी। आयोग सदस्य ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए आयोग स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां हो सकें।

 
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
यूपीटीईटी परीक्षा के जनपद पर्यवेक्षक के रूप में मेरठ पहुंचे आयोग सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को खालसा कन्या इंटर कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज और त्रिशला देवी इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पालियों की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मिली। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार और प्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक नवीन सिरोही भी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
UP: मेरठ और बागपत के 18 ईंट भट्ठे कराए बंद, बिना विशेष अनुमति के चलते मिले, ये हैं इनके नाम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें