फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: विद्युत पोल लगाने के विरोध में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास, उल्टे पांव लाैटे अधिकारी व कर्मी

Tue, 17 Dec 2024 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नगीना क्षेत्र में ग्राम हरगांव चांदन में एक किसान के खेत पर विद्युत पोल लगाने का विरोध कर दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में नगीना क्षेत्र में ग्राम हरगांव चांदन में एक किसान के खेत पर 132 केवी का विद्युत पोल लगाने गए विद्युत कर्मचारियों प्रशासनिक अधिकारी को किसान के विरोध के चलते उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। इस दौरान किसान के पुत्र ने अपने ऊपर डीजल डालकर जलने का प्रयास भी किया जिसे समय रहते बचा लिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन में किसान मूलचंद के खेत पर विद्युत विभाग द्वारा 132 के वी का विद्युत टावर लगाने का प्रयास पिछले तीन साल से चला आ रहा है। हर बार किसान व किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते विद्युत विभाग अपना कार्य नहीं कर पा रहा था।

्सोरमवार की सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारी नायब तहसीलदार व पुलिस के साथ गांव पहुंचे तथा किसान के खेत पर टावर लगाने की बात करने लगे। इस दौरान नायब तहसीलदार व किसान मूलचंद की आपस में काफी बहस हो गई तथा नायब तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर किसान के पुत्र ने वहां बने एक कमरे में अपने ऊपर डीजल डालकर अपने आप को जलाने का प्रयास कर डाला।

इस दौरान वहां मौजूद थाना अध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान व अन्य ग्रामीणों की मदद से किसान के पुत्र को आग लगाने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद विद्युत कर्मचारी व नायब तहसीलदार के हाथ पांव फूल गए तथा सभी मौके से खिसक गए।
 
विज्ञापन

सूचना पाकर काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर किसान के खेत पर दरी बिछाकर बैठ गए। ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि किसान के खेत पर विद्युत टावर किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।

उधर नायब तहसीलदार राजकुमार का कहना है कि वह एसडीएम द्वारा नामित किए जाने के बाद विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर गए थे। उन्होंने किसान के साथ बदसलूकी किए जाने की बात से साफ इनकार किया है तथा कहा कि किसानों के विरोध के चलते अभियान को आज रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें