फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलमा सिपाइया: थाने पहुंची प्रेमिका बोली- शादी करेगा या फिर आज मैं मरूंगी... हंगामे के बाद पहनाई वरमाला

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

पुलिस अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को समझाया तो शादी के लिए राजी हो गए। थाने में वरमाला हो गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही। 
विज्ञापन
थाने के निकट मंदिर के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते प्रेमी-प्रेमिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया। सिपाही से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका थाने में हथियार लेकर पहुंच गई और सिपाही के सामने ही आत्महत्या की धमकी देने लगी। पुलिस अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर वरमाला पहनवा दी। अब दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। 
विज्ञापन

 

रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने ही गांव में पुलिस में तैनात सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर थाने में तैनात है। प्रेमिका ने एक सप्ताह पहले धामपुर कोतवाली में शिकायत कर शादी न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को सोमवार को धामपुर कोतवाली में बुलाया था। जानकारी पर प्रेमिका भी धारदार हथियार लेकर कोतवाली पहुंच गई। प्रेमी से शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो वह आपा खोने लगी। 
 

युवती के तेवर देखकर पुलिस ने सिपाही को समझाया और कोतवाली के मंदिर के सामने ही दोनों के परिजनों की मौजूदगी में वरमाला पहनवा दी। वरमाला पहनने से खुश प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई। दोनों ने अब रजिस्टर्ड शादी करने का मन बनाया है।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि युवती ने सिपाही जेके पुत्र पूरन के खिलाफ शिकायत की थी। वह मुकदमा दर्ज कराना नहीं चाहती थी, वह चाहती थी कि बस शादी हो जाए। सिपाही भी यही चाहता था, लेकिन किसी दबाव में वह पीछे हट रहा था। फिलहाल दोनों खुशी-खुशी साथ चले गए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें