मुठभेड़ में सिपाही भी हुआ घायल
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सिपाही अमित कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। दोनों घायल आरोपियों और घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली देहात में भर्ती कराया गया।
हथियार और पशु काटने के उपकरण बरामद
थानाध्यक्ष सुनील सहरावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कार, दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जीवित कारतूस, एक बछड़ा तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।