यह वही मामला है जिसमें गुरुवार को हल्दौर के पास ढाबे पर खाना खा रहे एक फौजी और उसके दो चचेरे भाइयों पर हमला हुआ था। हमलावरों ने लाठी-डंडों से तीनों को बुरी तरह पीटा था। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में ही हमला हुआ और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
जांच के बाद अब एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कार्रवाई का संदेश दिया है कि ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।