फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस अभिरक्षा में दीपक की मौत, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला

Mon, 14 Oct 2024 07:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

शामली में दीपक की मौत की खबर बिजनौर पुलिस को लगी तो वह अलर्ट हो गई। धामपुर, रेहड़, बढ़ापुर थाना पुलिस के साथ पीएसी को भी दीपक के गांव में तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन
दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अभिरक्षा में दरोगा के घर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। स्योहारा थानाध्यक्ष, विवेचक दरोगा, महिला सिपाही और एक अन्य सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। उधर मृतक युवक के गांव में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विलाप करती दीपक की मां और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ी का रहने वाला दीपक (20) पुत्र अरविन्द सैनी पड़ोस के गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। रविवार को किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। मामले की विवेचना दरोगा सुनील को दी गई। दरोगा सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी राजीव और महिला सिपाही अन्नू को लेकर युवती की बरामदगी के लिए रविवार को ही रवाना हो गए। पुलिस के संग किशोरी के चार परिजन भी गए।

बताया गया कि पुलिस ने अंबाला से किशोरी को बरामद करते हुए उसके प्रेमी दीपक को हिरासत में ले लिया। लौटते हुए दरोगा सुनील कुमार अपने घर शामली में ठहरा। वह दीपक को भी अपने घर ले गया। सोमवार सुबह दरोगा के घर पर ही युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक झा ने थानाध्यक्ष अवनीत मान, दरोगा सुनील, मुख्य आरक्षी राजीव और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
 

गांव में रही भारी पुलिस फोर्स तैनात
शामली में  दीपक की मौत की खबर बिजनौर पुलिस को लगी तो तुरंत ही अलर्ट हो गई। धामपुर, रेहड़, बढ़ापुर थाना पुलिस के साथ पीएसी को भी दीपक के गांव में तैनात कर दिया गया। उधर स्योहारा थाने में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह भी डेरा डाले रहे। बता दें कि मृतक युवक और किशोरी का गांव, एक दूसरे से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर हैं।
 
विज्ञापन

दोनों ने इस बार ही पास की थी इंटरमीडिएट की परीक्षा
किशोरी के गांव में इंटर कॉलेज है। जिसमें दोनों एक साथ पढ़ते थे। दोनों ने पिछले वर्ष ही कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दशहरा पर्व वाले दिन मौका देख कर युवक अपने दो साथियों की मदद से युवती को साथ लेकर फरार हो गया था। सहयोग करने वाले युवक को युवती के परिजनों ने पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब बात उगल दी। रविवार को पुलिस उक्त युवक व युवती के परिजनों संग प्रेमी युगल को बरामद करने निकली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें