फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत नाजुक

Thu, 26 Jun 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव में साहूकारों के कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खा लिया। मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। बताया गया कि मां और दो बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह मामला नूरपुर क्षेत्र के टेंडरा गांव का है, जहां साहूकारों से कर्ज लेकर जूझ रहे पुखराज के परिवार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इनमें मां रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता और सुनीता की मौत हो गई, जबकि पिता पुखराज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

यह भी पढ़ें: हर्ष हत्याकांड: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से लगवाई गोली, छूकर निकलने के बजाय सीने में लगी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवार लंबे समय से साहूकारों से लिए कर्ज और लगातार हो रहे दबाव से मानसिक तनाव में था। आर्थिक तंगी ने परिवार को इतना तोड़ दिया कि सामूहिक जहर खाने जैसा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जहर खाने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें