फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झमाझम बारिश से खिले चेहरे, धान रोपाई की तैयारी तेज

Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जरा संभलकर: जिले में रोज हादसे हो रहे हैं, कारण लोग यातायात के नियम ही नहीं मानते। बुधवार को बि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बुधवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से फसलों को काफी लाभ हुआ है। किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या हुई। जिले में 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सुबह छह बजे से बारिश शुरू हुई और दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। शहर की कई गलियों में जलभराव हो गया। अच्छी बारिश के बाद किसान धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। साथ ही अन्य फसलों को भी बारिश का काफी फायदा मिला है।
कालागढ़-धामपुर। कालागढ़ में हुई बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। किसान राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, मनजीत सिंह आदि का कहना है कि फसलों को सिंचाई की आवश्यकता बारिश से पूरी हो गई है। उधर, धामपुर में भी सवेरे आठ बजे बारिश हुई। जो करीब एक घंटे तक हुई। किसान महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, भारत भूषण शर्मा, पंकज कुमार का कहना है कि बारिश ने किसानों का फायदा किया है।
विज्ञापन

नींदड़ू । बारिश से टांडा बाल्मीकि बस्ती में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गहरे हिस्सों में पानी भरने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं आ सके। राजेश्वरी, राजाराम, रवि कुमार और सौरभ कुमार का कहना है कि बारिश में उनके मोहल्ले के गहरे हिस्सों में पानी जमा हो जाता है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बाजीदपुर-बीरू में सर सैयद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्ग पर वर्षा का पानी जमा हो गया। जलभराव के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
किसानों के चेहरे खिल गए
रेहड़। जून माह में बारिश का आगाज हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी कर ली है। राजपाल, मुनेश, बलजीत, फरीद, नवाब खान आदि किसानों ने बताया की कई वर्षों बाद जून माह में अच्छी बारिश हो रही है।

जरा संभलकर: जिले में रोज हादसे हो रहे हैं, कारण लोग यातायात के नियम ही नहीं मानते। बुधवार को बि- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें