फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तालाब में नहीं लगता मगरमच्छ का दिल, आबादी के बीच पहुंचा तो उड़ी ग्रामीणों की नींद, आए दिन करता है ऐसी हरकत

Sun, 22 Oct 2023 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नांगलसोती क्षेत्र के ग्रामीण एक मगरमच्छ से काफी परेशान हैं। यहां एक मगरमच्छ शनिवार रात को आबादी के बीच पहुंचा तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मगरमच्छ से ग्रामीण तंग आ गए हैं। बताया गया कि मगरमच्छ आबादी में घुस आता है जिससे ग्रामीणों में खतरा बढ़ जाता है। शनिवार रात तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी में घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल मगरमच्छ को जैसे-तैसे खदेड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हरचंदपुर में शनिवार की रात तालाब से निकलकर लगभग छह फीट लंबा मगरमच्छ जसराम सिंह के घर के समीप पहुंच गया। मगरमच्छ के आबादी में होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Blast in Factory: फूस की छत, मिट्टी की दीवार, मजदूरों की मौत के बाद गमजदा परिवारों को आर्थिक मदद की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। गांव के ही ग्रामीण प्रिंस, राहुल, सूरज, नितिन, कौशल, राजीव, देवेंद्र सिंह ने मिलकर मगरमच्छ को बामुश्किल खदेड़ा।  इसके बाद मगरमच्छ वापस तालाब में जा घुसा।

डेढ़ माह पहले भी आबादी में आ गया था मगरमच्छ
ग्रामीणों ने कहा कि डेढ़ महीने पूर्व भी जसराम सिंह के घर में मगरमच्छ घुस गया था। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तालाब से निकलकर मगरमच्छ आबादी में घुस जाता है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। छोटे बच्चों की जान को ज्यादा खतरा है। कई बार सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें