फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Murder Case: भाई निकला कातिल, हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए जला दिया था शव

Fri, 27 May 2022 03:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

पुलिस ने हत्या का खुलासा किया तो भाई ही कातिल निकला। आरोपी ने हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में स्योहारा के गांव मुबारकपुर गढ़ी में सोमवार की शाम को मिले अधजले शव का हत्यारा उसका भाई ने ही निकला। आरोपी ने हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अधजला शव मिलने से फैल गई थी सनसनी
स्योहारा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस समय युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

गांव मुबारकपुर गढ़ी के जंगल में एक सूखा हुआ तालाब है। सोमवार शाम जब महिलाएं खेतों से चारा लेकर आ रही थीं तो उन्हें तालाब के किनारे अधजला शव दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के किसान जमा हो गए। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर के शव की शनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder का खौफनाक मामला: बड़ी तैयारी में मेरठ पुलिस, जब्त करेगी सनी काकरान और अतुल की संपत्ति

ग्रामीणों ने बताया था कि रात में तालाब के पास आग लगी हुई देखी गई थी। वहीं थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया था कि शव 22 वर्षीय युवक का है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: टूटा गमों का पहाड़, सूनी पड़ीं गलियां और घरों में नहीं जले चूल्हे, अब परिवार में बचे सिर्फ पिता-बेटे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें