बिजनौर में स्योहारा के गांव मुबारकपुर गढ़ी में सोमवार की शाम को मिले अधजले शव का हत्यारा उसका भाई ने ही निकला। आरोपी ने हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।