फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: इंसान और तेंदुए के बीच खूनी संघर्ष, बाप-बेटी घायल, ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीट मार डाला

Fri, 27 Sep 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

एक तेंदुए ने चौकीदार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आई उसकी बेटी को भी जख्मी कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठी डंडों से पीटा।
विज्ञापन
संघर्ष में मारा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमान नगर में होमगार्ड पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी बेटी मौके पर पहुंची तो गुलदार ने उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को खेत को घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला। वन विभाग की टीम भी मौके पहुंच गई।
विज्ञापन

मारा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
 किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमान नगर निवासी होमगार्ड सुरेंद्र सिंह ड्यूटी पर जा रहा था। घर से निकलते ही खेत के पास गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके बच्चे भी वहां पहुंच गए। गुलदार ने उन पर भी झपट्टा मार दिया।

हमले में घायल चौकीदार। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की भीड़ शोर सुनकर इकट्ठा हो गई और गुलदार को खेत को घेर लिया। ग्रामीणों ने गुलदार को पीट-पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में घायल चौकीदार। - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि घायल होमगार्ड को मेरठ रेफर करने का पता चला है। वहीं ग्रामीण और गुलदार के बीच हुए संघर्ष में गुलदार की मौत की सूचना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें