आरोप है कि करीब एक घंटा प्रतिक्षा करने के बावजूद भी चेयरपर्सन बैठक में उपस्थित नहीं हुई। सभासदों का कहना था कि नगर में अलग-अलग मोहल्लों में विभिन्न प्रकार के अति विकास कार्य नहीं होने से नगरवासी बेहद परेशान है। पालिका चेयरपर्सन के बैठक में नहीं पहुंचने से बैठक रद्द कर दी गई। ऐसे में सभासदों के विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव होने की उम्मीद दबी रह गई। इससे खफा होकर सभासदों ने पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया।
पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने सभासदों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सभासद अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। सभासदों का कहना था कि चेयरपर्सन विमला देवी नगर के विकास कार्यों का क्रियान्वयन कराने में कोई खास दिलचस्पी नहीं ले रही है।
इसके बाद सभासदों ने मामले की शिकायत डीएम के समक्ष करने का निर्णय लिया और मौके से चले गए। पालिका चेयरपर्सन पति दीपक सैनी का कहना है कि उनकी पत्नी विमला देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण वह बोर्ड की बैठक में पहुंचने से असमर्थ रही।