फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जुलाई तक पूरा होगा फोरलेन हाईवे का बिजनौर बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास का निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस बाईपास के चालू होते ही बिजनौर शहर को भी जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


मेरठ से नजीबाबाद नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक सड़क को फोरलेन कर लिया गया था। भनेड़ा में टोल भी वसूला जा रहा है। अब दूसरे चरण बहसूमा से बिजनौर तक सड़क को फोरलेन किए जाने का काम चल रहा है। दूसरे चरण के प्रोजेक्ट ही बिजनौर बाईपास का निर्माण भी शामिल है जो बिजनौर बैराज रोड पर माउंट लिट्रा के पास से शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर गांव पेदा के पास निकल रहा है। सात किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब तक 70 फीसदी काम हो चुका है। कुछ जगह सड़क भी बन चुकी है। साथ ही अंडर पास और ओवर ब्रिज का निर्माण भी अंतिम दौर में है। कुछ जगहों पर अंडरपास और पुलों को सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

बिजनौर शहर को जाम से मिलेगी निजात
बिजनौर बाईपास चालू होने के बाद मेरठ या मुजफ्फरनगर से कोटद्वार की ओर आने जाने वाले वाहनों को बिजनौर शहर में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे बिजनौर शहर के अंदर सड़क पर वाहनों का बोझ भी कम हो जाएगा। साथ ही तीन किलोमीटर की दूरी भी कम हो होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें