फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जीजा अपने जीजा के साथ आया, बहाने से साली को कार में ले गया और नशीली दवा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 26 Aug 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

एक जीजा अपने जीजा के साथ आया और किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ देकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर में कोचिंग पढ़ने आई 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके रिश्ते के जीजा ने अपने जीजा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह तीन अगस्त को धामपुर में एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। तब नूरपूर थाना क्षेत्र के गांव अथाई अहीर निवासी रिश्ते के जीजा मयंक आर्य और बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी उसका जीजा लवकुश आया। दोनों उनकी पुत्री को अपनी बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर कार में बैठाकर नहटौर ले गए। रिश्ते का जीजा होने के नाते वह बहकावे में आ गई। 
 
विज्ञापन

नहटौर में ले जाने के बाद आरोपियों ने पहले उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर बाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी पुत्री को रुपयों का लालच दिया और डराने धमकाने का भी प्रयास किया। धमकी दी कि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो बर्बाद कर देंगे। आरोपियों ने पांच अगस्त को उनकी पुत्री को फिर धामपुर बुलाया और आरएसएम कॉलेज के निकट एक व्यक्ति के नए मकान में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने अपने घर पर सारी बात बता दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर पॉस्को अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें