फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गन्ना भाव बढ़ाने की मांग, 21 अक्टूबर को भाकियू की महापंचायत, राकेश टिकैत होंगे शामिल

Mon, 19 Oct 2026 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के नुमाइश मैदान में 21 अक्टूबर को भाकियू की महापंचायत होगी। राकेश टिकैत की मौजूदगी में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल, बकाया भुगतान और भूमि मुआवजे के मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
किसान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कराने, बकाया भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से 21 अक्टूबर को नुमाइश मैदान में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे।

गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान का मुद्दा उठेगा

सोमवार को गन्ना समिति सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने महापंचायत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। महापंचायत में गन्ने का भाव बढ़ाने के साथ बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण और मुआवजे पर भी होगी चर्चा
जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के अनुसार, हाईवे निर्माण में जाने वाली किसानों की जमीन के सर्किल रेट और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही फसलों के मुआवजे का मुद्दा भी महापंचायत में उठाया जाएगा।
 
किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील
चौधरी राकेश टिकैत महापंचायत में किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाएंगे। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने जिले के किसानों से 21 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में नुमाइश मैदान पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए महापंचायत जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें