फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गोली की रफ्तार से आमने-सामने टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल

Wed, 06 May 2026 07:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव चंदपुरा बंगाली कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री अरुण राय अपने पिता के साथ काम पर जा रहा था। वहीं शिवालाकलां निवासी जीशान अपने दोस्त के साथ बिजनौर जा रहा था। अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
अरुण राय और जीशान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगावाला क्षेत्र में अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बिजनौर के गांव चंदपुरा कॉलोनी निवासी अरुण राय (38) व शिवालाकलां निवासी जीशान (23) की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोतवाली शहर के गांव चंदपुरा बंगाली कॉलोनी निवासी अरुण राय राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार सुबह भी वह काम करने पिता तुलसी राय के साथ बाइक से नूरपुर जा रहा था। जबकि, दूसरी ओर से गांव शिवाला कलां निवासी जीशान और नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरौला निवासी मोहम्मद समद के साथ बाइक से बिजनौर आ रहे थे। 
 

बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर अट्टे वाले बाबा मंदिर के सामने एक ई-रिक्शा को बचाने में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण राय और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, तुलसी राय और समद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। समद और तुलसी राय का उपचार चल है। 
 
विज्ञापन

जीशान दिल्ली में सैलून पर काम करता था। वहीं, अरुण की शादी 16 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष किशन अवतार सिंह का कहना है कि मृतकों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें