फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत में मिला किसान का शव, जमीन बेचकर साढू़ के घर रहा रहा था, जांच में ये आया सामने

Wed, 06 May 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव परमावाला निवासी अविवाहित जयप्रकाश उर्फ मोनू अपनी जमीन बेचकर साढू के घर अमखेड़ा में रह रहा था। उसने अपनी जमीन बेचकर रुपये ले लिए थे, लेकिन बैनामा नहीं किया था। आशंका है कि इसी के विवाद में उसकी हत्या की गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में एक खेत में 40 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ मोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने का पता लगने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव परमावाला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका भाई जयप्रकाश पुत्र दलपत अविवाहित था। जयप्रकाश ने कुछ समय पहले अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। पड़ोस के गांव अमखेड़ा निवासी साढू के घर में आकर रहने लगा था। आरोप है कि उसकी जमीन का सौदा रिश्तेदार से हुआ था। जिसका उसने पूरा भुगतान भी कर दिया गया था, लेकिन बैनामा नहीं हुआ था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को जयप्रकाश खेत पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
 

बुधवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे तो उन्होंने जयप्रकाश का शव खेत में पड़ा देखा। बताया गया कि शव के पास जहरीले पदार्थ का डिब्बा भी पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि उसके साथ घटना क्यों घटित हुई, यह समझ में नहीं आ रहा है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा लग रहा है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट आदि का कोई निशान नहीं था।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई: सीओ
सीओ अभयकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें