फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, अब तक 23 पकड़े गए

Fri, 08 Sep 2023 10:57 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : वन विभाग के पिंजरे में एक और गुलदार फंस गया है। इस साल जिले में अब तक 23 गुलदार पकड़े जा चुके हैं। वहीं, गुलदार के पिंजरे में फंसने से जटपुरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा एक और गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव जटपुरा के पास जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक और गुलदार फंस गया। सुबह जब किसान खेत पर गए तो गुलदार के पिंजरे में फंसे होने का पता चला। वन विभाग की टीम गुलदार को केहरीपुर ले गई है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। गुलदार के पकड़े जाने से वन विभाग व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


गांव जटपुरा के जंगल व बस्ती के आसपास लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। करीब 10 दिन पूर्व वन विभाग ने गांव के समीप मुन्नी देवी के खेत में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार की रात किसी समय गुलदार पिंजरे में फंस गया। वहीं, सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्हें गुलदार के पिंजरे में फंसे होने का पता चला। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर भड़का पति, प्रेमी समेत दो युवकों को पीटा, दोनों को गंगनहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ केहरीपुर ले गई। जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर भेजा जाएगा। फिलहाल गुलदार की उम्र व लिंग के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: गजब!:  जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद बन बैठा जज, थाने में रखी 535 पत्रावलियों में की हेराफेरी, ऐसे हुआ खुलासा

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी गांव सादकपुर में एक व महसनपुर में दो गुलदार पिंजरे में फंस चुके हैं। जटपुरा सहित चार गुलदार वन विभाग की पकड़ में आ चुके हैं। जिले में इस साल अब तक कुल 23 गुलदार पकड़े जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें