फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुस्से में 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, फिर पुलिस ने ऐसे नीचे उतारा

Sat, 16 Sep 2023 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा गांव में युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना पर हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़े युवक का कहना था कि क्षेत्रीय दरोगा उनसे माफी मांगे। डेढ़ घंटे की मशक्कत से पुलिस युवक को नीचे उतारने में सफल हुई।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा गांव में पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ड़ेढ़ घंटा बाद बामुश्किल युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी नवीन शर्मा का पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह चला आ रहा है। इस कारण दो दिन पूर्व पति-पत्नी का झगड़ा थाने पहंच गया, जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया।

शाम होते ही पति-पत्नी मे फिर से विवाद हो गया, जिसकी सूचना नवीन शर्मा ने 112 नम्बर पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नवीन शर्मा के खिलाफ 151 की कानूनी कार्रवाई कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर नवीन शर्मा शुक्रवार की रात को गांव हीमपुर दीपा मे टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़े लगभग 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां
विज्ञापन

टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पत्नी, मां व पुत्र नीचे उतरने की गुहार लगा रहे थे लेकिन वह नीचे नहीं आया।

सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। टावर पर चढ़े नवीन शर्मा का आरोप था कि पति पत्नी के आपसी विवाद में पुलिस को कार्रवाई नही करनी चाहिए थी।

हल्का दरोगा रणवीर सिंह मुझसे माफी मांगे और कानूनी कार्रवाई को समाप्त करें यह सिलसिला लगभग ड़ेढ़ घंटे तक चलता रहा। बामुश्किल पुलिस व ग्रामीणों कि मदद से उसे नीचे उतारा गया।

वहीं नीचे आते ही नवीन शर्मा की तबीयत खराब हो गई। पत्नी द्वारा 108 पर सूचना देने पर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया गया। जहां पर हालत मे सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें